सफाई कर्मचारी से मारपीट व जातिसूचक टिप्पणी का आरोप कर्मचारियों ने थाने में दी तहरीर

बाराबंकी : विकास खंड मसौली की ग्राम पंचायत अनखा में कार्यरत सफाई कर्मचारी अरविंद कुमार ने गांव के एक व्यक्ति पर जातिसूचक गाली देने मारपीट करने तथा जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।मामले को लेकर पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने थाना जहांगीराबाद पहुंचकर तहरीर दी और कार्रवाई की मांग की। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत अनखा में कार्यरत सफाई कर्मचारी अरविंद कुमार ने आरोप लगाया कि गांव निवासी दीपू सिंह पुत्र जयद्रथ ने उनके साथ अभद्र व्यवहार करते हुए जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी। घटना की सूचना मिलने पर पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष धर्मराज सिंह जिला कोषाध्यक्ष सुधीर कुमार जिला कार्यकारिणी अध्यक्ष अशोक कुमार जिला ऑडिटर अनिल कुमार ब्लॉक अध्यक्ष चंद्रलाल ब्लॉक मंत्री गुड्डू कुर्बान विक्रम चौधरी हनुमान पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष सचिन कुमार वाल्मीकि पूर्व उपाध्यक्ष शिवा वाल्मीकि धीरज बलराज सहित अन्य कर्मचारी थाना मसौली पहुंचे और थाना प्रभारी को तहरीर सौंपकर दोषी के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। थाना प्रभारी ने कर्मचारियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि मामले की जांच कराई जाएगी और जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उनके आधार पर दोषी व्यक्ति के खिलाफ नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

रिपोर्टर : नफीस अहमद

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.