संयुक्त कृषि निदेशक (उर्वरक) द्वारा उर्वरक बिक्री केन्द्रों का किया गया निरीक्षण

बाराबंकी : डाॅ0 हरेन्द्र मिश्र, संयुक्त कृषि निदेशक (उर्वरक), उ0प्र0 द्वारा जनपद में भ्रमण के दौरान उर्वरकों की उपलब्धता की समीक्षा के साथ-साथ 05 उर्वरक बिक्री केन्द्रों का निरीक्षण कर उर्वरक की उपलब्धता एवं निर्धारित मूल्य पर बिक्री की जांच की गयी। मेसर्स नेशनल फर्टिलाइजर्स लिमिटेड कम्पनी के फुटकर उर्वरक बिक्री केन्द्र-कुरौली का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान केन्द्र पर 1040 बोरी यूरिया उपलब्ध पायी गई जिसका मिलान अभिलेखों/पी0ओ0एस0 मशीन से किये जाने पर सही पाया गया। मौके पर उपस्थित कृषक श्री राम नरेश धरसनिया, श्री प्रमोद सफीपुर, श्री भगौती प्रसाद नौबस्ता, श्री कैलाश चन्द्र, रघई, श्री राम कुमार कुरौली से वार्ता की गयी एवं फार्मर रजिस्टी के अनुसार फसल की संस्तुत के अनुसार उर्वरक पी0ओ0एस0 मशीन से ही प्राप्त किये जाने की अपेक्षा की गयी।मेसर्स एग्रीजक्शन वन स्टाप शाॅप-रघई, गदिया का निरीक्षण किया गया, निरीक्षण के दौरान केन्द्र पर 1295 बोरी यूरिया, 444 बोरी डी0ए0पी0 उपलब्ध पायी गयी, जिसका मिलान किया गया जो कि सही पाया गया। बिक्री रजिस्टर से यूरिया/डी0ए0पी0 क्रय करने वाले कृषक श्री नरेन्द्र प्रताप, अनिल कुमार, धरसनिया, राम प्रसाद, राजेश कुमार दारापुर से दूरभाष पर वार्ता की गयी सभी कृषकों द्वारा निर्धारित दर पर उर्वरक प्राप्त होने के सम्बन्ध में अवगत कराया गया। मौके पर उपस्थित कृषकों से वार्ता की गयी। कई कृषकों द्वारा विभिन्न कारणों से फार्मर रजिस्ट्री न बन पाने की समस्या से अवगत कराया गया, जिन्हें कारणों का भौतिक रूप से सत्यापन/पुष्टि के उपरान्त उन्हें उर्वरक भूमि अभिलेख के अनुसार संस्तुत मात्रा में उपलब्ध कराये जाने हेतु विक्रेता को निर्देशित किया गया। बी-पैक्स/सहकारी समिति मुबारकपुर, धरसेनिया का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान समिति पर यूरिया 318 बोरी, टी0एस0पी0-321 बोरी उपलब्ध पायी गयी। बिक्री रजिस्टर से 03 कृषक श्री धर्मेन्द्र कुमार-तेलवानी, श्री श्रीमती निरूपमा पाठक, धरसेनिया, श्री रंजीत मुबारकपुर से दूरभाष पर उर्वरक प्राप्त किये जाने के सम्बन्ध में जानकारी की गयी, सभी कृषकों द्वारा उर्वरक निर्धारित दर प्राप्त होने की पुष्टि की गयी। बी0एम0 सेल्स, असेनी का निरीक्षण किया गया, निरीक्षण के दौरान विक्रेता द्वारा अवगत कराया गया कि उनके यहां आज ही 120 बोरी यूरिया प्राप्त हुई है जिसका मिलान किये जाने पर सही पाया गया। विक्रेता द्वारा निर्धारित दर पर उर्वरक बिक्री की जा रही थी। जांच/निरीक्षण के दौरान संयुक्त कृषि निदेशक (उर्वरक), उ0प्र0 द्वारा सभी उर्वरक विक्रेताओं को निर्देश दिया गया।
रिपोर्टर : नफीस अहमद

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.