डीएम ईशान प्रताप सिंह नें जिला स्तरीय पीस कमेटी बैठक कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में आहूत की गई

बाराबंकी - मोहर्रम पर्व को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार ने जारी तमाम महत्वपूर्ण निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित कराने व आमजन को अवगत कराने के प्रयास में डीएम ईशान प्रताप सिंह नें जिला स्तरीय पीस कमेटी बैठक कलेक्ट्रेट स्थित सभा गार में आहूत की। जिसमें तमाम समाजसेवी संगठनों के साथ व्यापारिक संगठनों, तमाम नगर पंचायतों के चेयरमैन, मोहर्रम कमेटी के पदाधिकारीगण व राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधि शामिल हुए। तो प्रशासन की सम्मानित लेगों के सम्मान में बदइंतजामी आयी सामने। जिसपर प्रतिवाद में बजाए संवेदनशीलता-गरिमा व नैतिकता अंतर्गत गलती स्वीकारने के ज्वाइंट मजिस्ट्रेट एसडीएम सदर के बिगड़े बोल एक बार फिर दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र को शर्मसार कर गए। जिस देश का धर्म 'अतिथि देवा भव' है वहां जनपद के सम्मानित लोगों को आईएएस मैडम ने बाहर जाकर पानी पीने की दो टूक नसीहत देकर अपमानित ही नहीं किया बल्कि बदली स्वयंभू होती सोच से रूबरू कराते हुए लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं पर बड़ा प्रश्नचिन्ह तक लगा दिया। बताते चलें कि जानकारी अनुसार डीएम-एसपी ने कलेक्ट्रेट स्थित लोक सभागार में अपराह्न समाजसेवियों, व्यापारी नेताओं व संगठनों के प्रतिनिधियों के संग पीस कमेटी की बैठक करके आपसी सौहार्द व अमन शान्ति की अपील करते हुए सरकार की मंशा व निर्देशों से अवगत कराया। जानकारी अनुसार जिला प्रशासन के निर्देशों से आमजन को रूबरू कराने के लिए प्रमुख समाजसेवी लोकप्रिय सभासद ताज बाबा राईन ने अपने नागेश्वर नाथ मंदिर मार्ग स्थित अपने आवास पर तमाम समाज के महत्वपूर्ण रसूखदार लोगों की बैठक आयोजित की। जिसमें आगामी मोहर्रम जुलूस को लेकर मोहर्रम कमेटी की अहम बैठक करते हुए मोहर्रम कमेटी के अध्यक्ष ताज बाबा राईन ने सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन करने और शांतिपूर्ण ढंग और आपसी सौहार्द के साथ मोहर्रम मनाने की लोगो से अपील की। जिसमें ताज बाबा राईन ने बताया कि किसी भी प्रकार से अराजकतत्वों से हमे बच कर शकुशल हुसैनी जुलूस को शांतिपूर्ण तरीके से मनाया जाना है। जुलूस को लेकर ढोल ताशों,अलम ताजियेदारों से अपील करते हुए ताज बाबा ने कहा कि अलम की ऊंचाई 12 से 15 फीट और ताज़िया की ऊंचाई 9 फीट तक ही रखने के सख्त निर्देश हैं।जिससे किसी को भी कोई तकलीफ ना हो। कमेटी के सदस्यों से अमन शान्ति की अपील करते हुए ताज बाबा ने स्पष्ट किया कि सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन में किसी भी प्रकार का अस्त्र शस्त्र का प्रदर्शन पूरी तरह से पाबंदी की गई है जिसमें कोताही भारी पड़ सकती है। बैठक में नगर पालिका परिषद नवाबगंज अधिशाषी अधिकारी संजय कुमार शुक्ला, एएसपी उत्तरी विकास चन्द्र त्रिपाठी, देवा नगर पंचायत अध्यक्ष हारून वारसी, जैदपुर पूर्व चेयरमैन रियाज अहमद, हैदरगढ़ चेयरमैन आलोक तिवारी, वरिष्ठ सभासद ताज बाबा राईन मोहर्रम कमेटी के अध्यक्ष टिकैत नगर मुन्ना राइन, नीरज वर्मा, याकूब नेता, जैतपुर अध्यक्ष किसान यूनियन के अध्यक्ष सोहेब जिले के सम्मानित गण मौजूद रहे।

रिपोर्टर - नफीस अहमद

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.