संयुक्त चिकित्सालय सिरौलीगौसपुर में उमड़ी मरीजों की भीड़, 892 का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण

बाराबंकी - सिरौलीगौसपुर संयुक्त चिकित्सालय सिरौलीगौसपुर में गुरुवार को मरीजों की भारी भीड़ देखने को मिली। अस्पताल में विभिन्न रोगों से पीड़ित कुल 892 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराई गईं। अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) डॉ. अजय सिंह के नेतृत्व में चिकित्सकों की टीम ने मरीजों का उपचार किया। इस दौरान हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. अविनाश कुमार उपाध्याय, डॉ. धीरेन्द्र पटेल, डॉ. गौरव नारायण, डॉ. अल्का, डॉ. शिखा विनायक, डॉ. अजीत सिंह, डॉ. हसन सलीम तथा डॉ. नीरज वर्मा सहित अन्य चिकित्सकों ने मरीजों की जांच कर परामर्श दिया।

सीएमएस डॉ. अजय सिंह ने अस्पताल की ओपीडी का दो बार निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।अस्पताल में 72 मरीजों के डिजिटल एवं मैनुअल एक्स-रे किए गए, जबकि लगभग 350 मरीजों के रक्त की जांच भी कराई गई। बढ़ती गर्मी और मौसमी बीमारियों के चलते इन दिनों मरीजों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है, जिसके मद्देनजर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।

रिपोर्टर - नफीस अहमद

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.