भाकियू (भानु) में अजय प्रकाश बने तहसील प्रभारी, नियुक्ति से क्षेत्र में खुशी की लहर।
बाराबंकी - किसानों के हितों के लिए संघर्षरत संगठन भारतीय किसान यूनियन (भानु) ने संगठन विस्तार के तहत बृहस्पतिवार को क्षेत्र के सक्रिय किसान नेता एवं समाजसेवी अजय प्रकाश को तहसील प्रभारी रामनगर पद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी। संगठन द्वारा जारी मनोनयन पत्र में उन्हें किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने तथा संगठन की नीतियों और सिद्धांतों के अनुरूप कार्य करने का दायित्व सौंपा गया है। भारतीय किसान यूनियन (भानु) के पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि अजय प्रकाश अपने समर्पण, अनुभव और संगठनात्मक क्षमता के बल पर किसानों की आवाज को और अधिक मजबूती देंगे तथा उनकी समस्याओं के समाधान के लिए प्रभावी भूमिका निभाएंगे।बृहस्पतिवार को नियुक्ति की सूचना मिलते ही क्षेत्र के किसानों, शुभचिंतकों और संगठन के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में किसानों के अधिकारों और समस्याओं को लेकर संगठन और अधिक मजबूती से कार्य करेगा। इस अवसर पर अजय प्रकाश ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है। उसका वह पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे तथा किसानों के हितों की रक्षा के लिए सदैव संघर्षरत रहेंगे। गौरतलब है कि अजय प्रकाश पिछले पांच वर्षों से ग्राम पंचायत जैतपुर में प्रधान प्रतिनिधि के रूप में सक्रिय रहकर समाजसेवा कर रहे हैं। उनके बड़े भाई ग्राम पंचायत जैतपुर के ग्राम प्रधान रहे हैं। दोनों भाई लगातार क्षेत्र के विकास और जनहित के कार्यों में योगदान देते आ रहे हैं। साथ ही उन्होंने प्रदेश सरकार द्वारा ग्राम प्रधानों को छह माह के लिए प्रशासक बनाए जाने के निर्णय का स्वागत करते हुए सरकार का आभार व्यक्त किया और इसे जनसेवा का एक और अवसर बताया।
रिपोर्टर - नफीस अहमद
No Previous Comments found.