एलोपैथिक,होम्योपैथिक,आयुर्वेदिक,वेटरनरी,यूनानी,एनएचएम एवं संविदा पदाधिकारीयों की बैठक
बाराबंकी : फार्मासिस्ट फेडरेशन उ.प्र.शाखा बाराबंकी के तत्वाधान में विभिन्न विधाओं एलोपैथिक, होम्योपैथिक, आयुर्वेदिक, वेटरनरी, यूनानी, एनएचएम एवं संविदा के पदाधिकारियों के साथ रिटायर्ड बिंग एवं यूथ बिंग के पदाधिकारीयों की बैठक जिला चिकित्सालय बाराबंकी में संपन्न हुई। बैठक में प्रांत से पधारे होम्योपैथिक फार्मासिस्ट संवर्ग के पदाधिकारी प्रदीप कुमार, ऋषभ मिश्रा, हरेंद्र सिंह उपस्थित रहे। बैठक का संचालन करते हुए फेडरेशन के प्रदेश संगठन मंत्री डॉ आर पी सिंह बिसेन ने महासंघ के गठन, इसकी रूपरेखा तथा आवश्यकता पर विस्तृत रूप से प्रकाश डालते हुए कहा कि वर्तमान समय में सभी विधाओं के फार्मासिस्टों की समस्याएं एक जैसी हैं अतः उन्हें एक मंच पर मजबूती से आना ही पड़ेगा। फेडरेशन के रिटायर बिंग के प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजकुमार वर्मा जी ने बताया कि संगठन के सशक्तिकरण के लिए सभी विधाओं के फार्मासिस्टों को एक स्वर में अपनी आवाज उठानी चाहिए। सभी संवर्ग को अपनी-अपनी समस्याओं के निराकरण हेतु सामूहिक रुप से सक्षम स्तर पर समुचित प्रयास करना होगा। जिला अध्यक्ष डॉ रमेश चंद वर्मा ने जिले के नवागत फार्मासिस्ट श्री प्रदीप कुमार वर्मा, श्री राम मिलन एवं श्री प्रदीप कुमार का माल्यार्पण कर स्वागत करते हुए शुभकामनाएं प्रेषित कीं तथा आशा व्यक्ति की कि भविष्य में महासंघ के साथ जुड़कर काम करेंगे ।उपस्थित सभी विधाओं के पदाधिकारीयों तथा यूथ बिंग के सदस्यों ने राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ धर्मेंद्र सिंह का माल्यार्पण कर स्वागत किया तथा उन्हें संघर्ष की स्थिति में पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर तहसील रामसनेहीघाट के संयोजक पद पर श्री प्रदीप कुमार, तहसील नवाबगंज संयोजक श्री राम मिलन तथा तहसील हैदरगढ़ संयोजक पद पर श्री प्रदीप कुमार वर्मा को नामित किया गया।
रिपोर्टर - नफीस अहमद
No Previous Comments found.