कस्बा फतेहपुर के तहसील सभागार में आगामी मुहर्रम को लेकर हुई पीस कमेटी की बैठक

बाराबंकी : उपजिलाधिकारी कार्तिकेय सिंह,क्षेत्राधिकारी जगत राम कनौजिया, एस डी ओ विद्युत विभाग,चैयरमैन इरशाद अहमद क़मर, अधिशाषी अधिकारी फतेहपुर नगर पंचायत,बेलहरा नगर पंचायत अधिशाषी अधिकारी,बड़ा ईमाम बाड़ा (महल) के ट्रस्ट के कर्ता धरता हसन इब्राहिम काज़मी, कस्बे के इमाम जामा मस्जिद मुफ़्ती नज़ीब क़ासमी,तमाम पत्रकार गण, सभासद गण,समाज सेवी, एवं कस्बे और क्षेत्र के लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई, जिलाधिकारी ने सभी ताज़ियादारो एवं बैठक में मौजूद सभी लोगों से गाइडलाइन और निर्देशों का पूर्ण रूप से पालन करने की अपील की,क्षेत्राधिकारी जगत राम कनौजिया ने ताज़िया जुलूस निकलने वाले सभी रास्तों को देख कर सही और सुगम यातायात रहे इसके लिए कोतवाल अमित कुमार सिंह को निर्देशित किया, क्षेत्राधिकारी ने ताजियों की ऊँचाई और अलम की ऊँचाई को लेकर विशेष ध्यान रखने के लिए अपील की,बैठक का संचालन कस्बे के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ समर सिंह ने किया,

 
रिपोर्टर : मोहम्मद गुफरान

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.