कॉमन सर्विस सेंटरों पर पीएम किसान उत्सव दिवस का सफल आयोजन

बाराबंकी : भारत सरकार एवं सीएससी एसपीबी के निर्देशानुसार आज जनपद के लगभग सभी कॉमन सर्विस सेंटर पर "पीएम किसान उत्सव दिवस" का व्यापक एवं उत्साहपूर्ण आयोजन किया गया कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद के सभी सीएससी केंद्र पर बड़ी संख्या में किसानों ने एकत्र होकर माननीय प्रधानमंत्री जी के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा तथा प्रधानमंत्री किसान सम्मन निधि की 23वीं किस्त जारी होने की ऐतिहासिक अवसर के साक्षी बने। इस अवसर पर प्रत्येक सीएससी केंद्र पर किसानों को योजनाओं की जानकारी प्रदान करने के साथ-साथ प्रधानमंत्री जी के संबोधन का लाइव प्रसारण प्रदर्शित किया गया इस कार्यक्रम के दौरान किसानों की भारी उपस्थिति दिखाई दी और किसानों ने कृषि  क्षेत्र के विकास में किये जा रहे प्रयासों की सराहना की कार्यक्रम के उपरांत बड़ी संख्या में किसानों ने अपने बैंक खातों से सम्मान निधि की राशि का डीजीपे वेब के माध्यम से सुरक्षित एवं त्वरित भुगतान भी किया और ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल वित्तीय सेवाओं की सहज उपलब्धता सुनिश्चित हुई तथा किसानों को बैंक शाखाओं में जाने की आवश्यकता नहीं पड़ी। इस कार्यक्रम के दौरान सीएससी के जिला समन्वयक शैलेंद्र कुमार मिश्रा के द्वारा भी कुछ सीएससी केंद्र पर पहुंचकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराईऔर डिजिटल लेनदेन हेतु किसानों को प्रेरित किया।

रिपोर्टर : नफीस अहमद

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.