बी पैक्स सिदवाही मे फरवरी से अब तक क्षेत्र के किसानो को उर्वरक का वितरण नहीं किया गया: मनीष मल्होत्रा
बाराबंकी : बी पैक्स सिदवाही वि०खण्ड देवां में सत्तिव सियाराम द्वारा फरवरी 2026 से अब तक क्षेत्र के किसानो को उर्वरक का वितरण नहीं किया गया है। तथा समिति के पैसे का व्यक्तिगत कार्य हेत दुरूपयोग किया गया है। उक्त आरोप मनीष मल्होत्रा द्वारा तहसील दिवस पर प्रार्थना पत्र देते हुआ लगाए गए। उन्होंने आगे कहा सहायक विकास अधिकारी (सहकारिता) देवां एवं शाखा प्रबंधक क्ब्ठ देवां व सभापति के दबाव व प्रयास से किसी तरह धनराशि समिति के खाते में जमा कराया गया है। सचिव समिति पर समय से उपस्थिति नहीं रहते हैं, एवं क्षेत्र के किसानों को समय से उर्वरक का वितरण न करना नियमानुसार कार्य न करना दिए गये आदेशों का पालन न करना सचिव की दिनचर्या बन गई है। इस संबंध में अपर जिला सहकारी अधिकारी सहकारिता नवाबगंज जनपद बाराबंकी से जाकर वार्ता की गई वार्ता के दौरान भरथ नाथ यादव ने सचिव सियाराम के खिलाफ कार्यवाही न करने के लिए कई बार सभापति पर दबाव बनाया और सचिव सियाराम के खिलाफ कार्यवाही नहीं की इस संबंध में कई बार प्रार्थना पत्र दिये गये लेकिन आज तक कोई कार्यवाही नहीं हुई ऐसी स्थिति में सियाराम के खिलाफ कार्यवाही किया जाना कृषकों के हित में आवश्यक हैं। समिति में विवाद के कारण 6 माह से खाद न होने के कारण किसान हितैषी सरकार की बदनामी हो रही है और सियाराम यही चाहते है कि सरकार बदनाम हो और 2027 के चुनाव में सरकार को नुकसान हो।
अतः महोदय आपसे अनुरोध है इस प्रकरण की जांच कराकर सचिव के विरूद्ध कार्यवाही करने का कष्ट करें एवं किसानों को शीघ्रातिशीघ्र खाद उपलब्ध कराने का आदेश उच्चाधिकारियों को देने का कष्ट करें।
रिपोर्टर : नफीस अहमद
No Previous Comments found.