प्रभारी निरीक्षक अजय प्रकाश त्रिपाठी ने छक्का लगाकर किया क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ

बाराबंकी : कस्बा बड़ागांव स्थित जमील उर रहमान किदवई स्मारक मिनी स्टेडियम में शनिवार से शुरू हुए तीन दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन प्रभारी निरीक्षक मसौली अजय प्रकाश त्रिपाठी ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते हुए खेल को खेल भावना और अनुशासन के साथ खेलने की अपील की। उद्घाटन के बाद प्रभारी निरीक्षक अजय प्रकाश त्रिपाठी ने बल्ला संभाला और पहली ही गेंद पर शानदार छक्का जड़कर दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। उनके इस आकर्षक शॉट से मैदान में उत्साह का माहौल बन गया। खिलाड़ियों और दर्शकों ने उनका जोरदार स्वागत और उत्साहवर्धन किया। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि खेल न केवल शारीरिक विकास का माध्यम है, बल्कि इससे आपसी भाईचारा अनुशासन और टीम भावना भी मजबूत होती है। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग सदैव खेल और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए तत्पर है।टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच बड़ागांव और मसौली की टीमों के बीच खेला गया।बड़ागांव टीम के कप्तान मोहम्मद अदनान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवरों में 105 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मसौली टीम जिसके कप्तान मोहम्मद शहनवाज थे मात्र 68 रन पर ऑलआउट हो गई। इस प्रकार बड़ागांव टीम ने शानदार जीत दर्ज की।उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बड़ागांव टीम के कप्तान मोहम्मद अदनान को जेके सीमेंट की ओर से मैन ऑफ द मैच पुरस्कार प्रदान किया गया। इस मौके पर प्रधान प्रतिनिधि नूर मोहम्मद, उपनिरीक्षक अभय गुप्ता, जेके सीमेंट के संदीप यादव, कुरैशी ट्रेडर्स के प्रोपराइटर मुन्नू कुरैशी, मोहम्मद नासिर, टूर्नामेंट आयोजक फय्याज मलिक, मोहम्मद इस्लाम अंसारी, बाबू खान, सरफराज खान, जाकिर गुर्जर, क्षेत्र पंचायत सदस्य शाहिद अली, कल्लू यादव, शारिक अंसारी, कामिल अंसारी सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

रिपोर्टर : नफीस अहमद

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.