देवा ब्लाक प्रमुख ने किया इंटरलॉकिंग मार्ग का लोकार्पण

बाराबंकी : शनिवार को विकास खण्ड देवा की ग्राम पंचायत महरौड़ मजरे सेमरा में अवधेश के हाता से राम स्वरूप के घर तक पंद्रहवां पंचम राज्य वित्त आयोग द्वारा निर्मित 6.68 लाख से निर्मित 128 मीटर लंबी इंटरलॉकिंग मार्ग का देवा ब्लाक प्रमुख धर्मेंद्र सिंह यादव ने फीता काटकर लोकार्पण किया मौके पर मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए ब्लाक प्रमुख ने कहा कि डबल इंजन की सरकार में देवा ब्लाक का कोई भी गांव विकास से अछूता नहीं रहेगा श्री यादव का गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया इस अवसर पर विशेष रूप से भाकियू किसान यूनियन टिकैत गुट के मण्डल अध्यक्ष अनुपम वर्मा, जिलाध्यक्ष हौसला प्रसाद, अवधेश यादव,डॉक्टर भानु यादव,राजेंद्र यादव,मंशाराम यादव, शिवनंदन यादव,राम गोपाल यादव,गुरदीन यादव, राजवीर यादव,ललित यादव, ओम प्रकाश,वीरेंद्र यादव, सोहन लाल यादव,घनश्याम यादव,विनीत यादव,संतोष यादव,रंजीत यादव,अनिल यादव,रामू यादव,सोनेलाल मौर्य,दारा सिंह यादव सहित अन्य क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।

रिपोर्टर : नफीस अहमद

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.