सम्पूर्ण समाधान दिवस में आईं 26 शिकायतें, छह का मौके पर हुआ निस्तारण
सिरौलीगौसपुर/बाराबंकी : तहसील मुख्यालय स्थित पारिजात सभागार में शनिवार को आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की समस्याएं सुनी गईं।कार्यक्रम की अध्यक्षता उपजिलाधिकारी ने की, जबकि संचालन एवं संयोजन तहसीलदार बालेन्दु भूषण वर्मा ने किया। सम्पूर्ण समाधान दिवस में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 26 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। इनमें से छह शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। जबकि शेष प्रकरणों को संबंधित विभागों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए भेजा गया।उपजिलाधिकारी ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि जनसमस्याओं के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा शिकायतों का निष्पक्ष, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप आमजन को त्वरित न्याय एवं राहत उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। इस अवसर पर नायब तहसीलदार दिनेश कुमार पाण्डेय, नायब तहसीलदार आशुतोष उपाध्याय, पूर्ति निरीक्षक सुनील कुमार, अवर अभियंता चेतराम, सहायक विकास अधिकारी मनोज मिश्रा, सहायक विकास अधिकारी आशीष वर्मा, बाल विकास परियोजना अधिकारी अर्चना वर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
रिपोर्टर : नफीस अहमद
No Previous Comments found.