आसमानी बिजली गिरने से सुरसंड का विद्युत ट्रांसफार्मर जला, गांव की बिजली आपूर्ति ठप
बाराबंकी - मसौली ग्राम पंचायत सुरसंड में आसमानी बिजली गिरने के कारण विद्युत ट्रांसफार्मर जल गया,जिससे पूरे गांव की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है। ग्रामीणों के अनुसार रात लगभग 2.00 से 2.30 बजे के बीच तेज धमाके की आवाज सुनाई दी। घटना के बाद कई घरों में लगे इनवर्टर एवं अन्य विद्युत उपकरण भी क्षतिग्रस्त हो गए।ट्रांसफार्मर जलने से गांव अंधेरे में डूब गया है और भीषण गर्मी के बीच लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वर्तमान में तापमान 43 से 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा है। ऐसे में छोटे बच्चों, बुजुर्गों और बीमार व्यक्तियों की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। ग्रामीणों द्वारा संबंधित विद्युत अधिकारियों को सूचना दी गई।जिसके बाद अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। विभागीय अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि ट्रांसफार्मर को जल्द से जल्द बदलने अथवा मरम्मत कर विद्युत आपूर्ति बहाल करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।अधिकारियों के इस आश्वासन से ग्रामीणों में उम्मीद जगी है कि जल्द ही बिजली व्यवस्था सुचारु हो जाएगी और उन्हें गर्मी से राहत मिलेगी। फिलहाल गांववासी विद्युत आपूर्ति बहाल होने का इंतजार कर रहे हैं।
रिपोर्टर - नफीस अहमद
No Previous Comments found.