राष्ट्रीय वयोश्री योजना के तहत 390 लाभार्थियों को निःशुल्क सहायक उपकरण वितरित
बाराबंकी - मसौली एलिम्को एवं आसरा बाराबंकी के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को ग्राम पंचायत मसौली में राष्ट्रीय वयोश्री योजना के अंतर्गत 390 लाभार्थियों को निःशुल्क जीवन सहायक उपकरण वितरित किए गए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष राम सिंह उर्फ भुल्लन वर्मा ने दिव्यांगजनों को उपकरण वितरित करते हुए कहा कि दिव्यांगता कोई अभिशाप नहीं है। समाज के प्रत्येक व्यक्ति का दायित्व है कि वह दिव्यांगजनों का सहयोग कर उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने में अपनी भूमिका निभाए। इस दौरान लाभार्थियों को कमर बेल्ट, घुटना बेल्ट, गले की बेल्ट, छड़ी, व्हीलचेयर, कमोड, कमोड चेयर सहित अन्य सहायक उपकरण निःशुल्क प्रदान किए गए। ग्राम प्रधान नजमा अंसारी ने एलिम्को एवं आसरा बाराबंकी की टीम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम दिव्यांगजनों और वरिष्ठ नागरिकों के जीवन को अधिक सुगम बनाने में सहायक सिद्ध होते हैं कार्यक्रम में आसरा बाराबंकी के प्रबंधक राजेश्वर वर्मा, एलिम्को कानपुर से पंकज आनंद, समर सिंह, लालू प्रसाद, अमित मिश्रा, शिव प्रताप सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
रिपोर्टर - नफीस अहमद
No Previous Comments found.