मुखिया के अस्पताल में भर्ती होने का उठाया फायदा, कछुवाहनपुरवा में घर से जेवर-नकदी उड़ाए
बाराबंकी - बेलहरा मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के कछुवाहनपुरवा गांव में चोरों ने उस घर को निशाना बनाया जिसके मुखिया सांप के काटने से गोंडा के अस्पताल में भर्ती हैं। देर रात अज्ञात चोरों ने सूने घर में घुसकर अलमारी और बक्सों के ताले तोड़ दिए और जेवरात, नकदी व मोबाइल फोन लेकर फरार हो गए।कछुवाहनपुरवा निवासी भूपेंद्र सिंह को कुछ दिन पहले सांप ने काट लिया था। हालत गंभीर होने पर परिजनों ने उन्हें गोंडा के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनका इलाज चल रहा है। परिजनों के अनुसार घर पर उस वक्त सिर्फ बच्चे और कुछ रिश्तेदार थे। इसी का फायदा उठाकर बुधवार देर रात चोर घर में दाखिल हुए। चोरों ने अलमारी व बक्सों के ताले तोड़कर कीमती सामान समेट लिया।गुरुवार सुबह जब परिजन जागे तो कमरे में सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी और बक्सों के ताले टूटे मिले। जेवर, नकदी और मोबाइल गायब थे। जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर जुट गए और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर बेलहरा चौकी और मोहम्मदपुर खाला थाना पुलिस मौके पर पहुंची।घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए गए हैं। थाना प्रभारी अमित सिंह भदौरिया ने बताया कि चोरी की सूचना मिली है। सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। जल्द खुलासा कर आरोपियों पर विधिक कार्रवाई होगी। लगातार हो रही चोरियों से ग्रामीणों में दहशत है।ग्रामीणों ने रात्रि गश्त बढ़ाने और चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने की मांग की है।उनका कहना है कि क्षेत्र में असुरक्षा का माहौल बन रहा है।
रिपोर्टर - नफीस अहमद
No Previous Comments found.