ब्लॉक सभागार में प्रेरणा कैंटीन व सुलभ शौचालय का लोकार्पण, ग्रामीणों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं

बाराबंकी - सिरौलीगौसपुर विकास खंड सिरौलीगौसपुर परिसर में गुरुवार को ब्लॉक सभागार स्थित प्रेरणा कैंटीन एवं सुलभ शौचालय का लोकार्पण ब्लॉक प्रमुख रेनू वर्मा ने फीता काटकर किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि जनसुविधाओं का विस्तार ग्रामीण विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है और इन व्यवस्थाओं से ब्लॉक आने वाले लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी। कार्यक्रम का आयोजन सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) मनोज मिश्रा के संयोजन में किया गया। लोकार्पण के बाद अतिथियों ने प्रेरणा कैंटीन और सुलभ शौचालय का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा उनके बेहतर संचालन पर जोर दिया। इस अवसर पर अवर अभियंता चेतराम,सहायक विकास अधिकारी अभिषेक,आशीष कुमार वर्मा,जयराम वाल्मीकि,बीसीएम मोहम्मद इमरान,अंजली यादव,राजेश कुमार रावत,कुलदीप वर्मा,सुधांशु वर्मा,असीम श्रीवास्तव,ललित शुक्ला,राजकुमार,इन्द्रसेन,शालिनी वर्मा सहित ब्लॉक के अधिकारी,कर्मचारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

रिपोर्टर - नफीस अहमद

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.