आयुक्त व ज़िला पंचायत अध्यक्ष ने किया वी बी राम जी योजना का भव्य शुभारंभ
बाराबंकी - पूर्व में मनरेगा के नाम से जाने जानी वाली योजना नए नियमों के साथ वी बी राम जी का भव्य शुभारंभ विकास खण्ड बंकी की ग्राम पंचायत बहादुर पुर में आयुक्त ग्राम्य विकास उत्तर प्रदेश जी एस प्रियदर्शी की उपस्थिति में हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष राजरानी रावत एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष राम सिंह वर्मा भुल्लन ने संयुक्त रूप से फावड़ा चलाकर योजना का शुभारंभ किया तथा विद्यालय परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया ज़िला विकास अधिकारी भूषण कुमार,डी सी मनरेगा विकास,परियोजना निदेशक राकेश सिंह,डीसी एन आर एल एम सुनील कौशल एवं खण्ड विकास अधिकारी संदीप कुमार श्रीवास्तव ने आए हुए अतिथियों का पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया इस अवसर पर योजना के ऑनलाइन शुभारंभ एवं लाभार्थियों से संवाद का सीधा प्रसारण भी प्रसारित किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में उपस्थित समूह की महिलाओं तथा लाभार्थियों ने वी बी जी राम जी योजना के बारे में सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त की इस अवसर पर विशेष रूप से राहुल श्रीवास्तव ए पी ओ, सूरज सिंह ए डी ओ,कुलदीप श्रीवास्तव प्रभारी एडीओ पंचायत,ग्राम प्रधान वंदना देवी पंचायत सचिव मधुलिका सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहे।
रिपोर्टर - नफीस अहमद
No Previous Comments found.