डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया भावपूर्ण नमन, राष्ट्रसेवा का लिया संकल्प
बाराबंकी/फतेहपुर : भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने रविवार को महान राष्ट्रवादी चिंतक, प्रख्यात शिक्षाविद् एवं जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती श्रद्धा, सम्मान और राष्ट्रभक्ति के भाव के साथ मनाई। इस अवसर पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई तथा उनके आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया गया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने भारत की एकता, अखंडता और राष्ट्रीय स्वाभिमान की रक्षा के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया। उनका त्याग, राष्ट्रप्रेम और दूरदर्शी नेतृत्व आज भी देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत है। उनके विचार वर्तमान समय में भी उतने ही प्रासंगिक हैं और नई पीढ़ी को राष्ट्रहित में कार्य करने की प्रेरणा देते हैं। इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने उनके बताए मार्ग पर चलने, समाज एवं राष्ट्र की सेवा के लिए निरंतर कार्य करने तथा देश की एकता और अखंडता को सुदृढ़ बनाने का संकल्प लिया।वक्ताओं ने कहा कि डॉ. मुखर्जी का योगदान भारतीय इतिहास में सदैव सम्मान और गौरव के साथ याद किया जाएगा। कार्यक्रम में जिला मंत्री डॉ. अंजु चंद्रा, जिला किसान मोर्चा उपाध्यक्ष राजेश वर्मा, निवर्तमान मंडल अध्यक्ष अनुपम निगम, वरिष्ठ भाजपा नेता गिरधर गोपाल गुप्ता, बालगोविंद नाग, राकेश गुप्ता, सुनील मौर्य, सतनाम वर्मा, रजनीश वर्मा, दीपचंद जैन, मोहन रस्तोगी, जयशंकर जोशी, दयाशंकर जोशी, राजेश द्विवेदी, मदन गोपाल सोनी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
रिपोर्टर : नफीस अहमद
No Previous Comments found.