बाबू जगजीवन राम ने सामाजिक समानता, दलित एवं वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए आजीवन संघर्ष किया:पी एल पुनिया

बाराबंकी : सांसद आवास ओबरी में भारत के महान स्वतंत्रता सेनानी, समाज सुधारक एवं पूर्व उप-प्रधानमंत्री बाबू जगजीवन राम की पुण्यतिथि मनाई गयी। इस अवसर पर पूर्व सांसद डा0 पी0एल0 पुनिया एवं सांसद तनुज पुनिया ने कांग्रेसजनो के साथ पूर्व उप प्रधानमंत्री बाबू जगजीवन राम जी के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किया। इस अवसर पर पूर्व सांसद श्री पी0एल0 पुनिया  ने कहा कि बाबू जगजीवन राम का जन्म 5 अप्रैल 1908 को बिहार में हुआ था। उन्होंने सामाजिक समानता, दलित एवं वंचित वर्गों के अधिकारों तथा सामाजिक न्याय के लिए आजीवन संघर्ष किया। स्वतंत्र भारत की राजनीति में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा। वे लंबे समय तक सांसद रहे तथा केंद्रीय मंत्री, रक्षा मंत्री और उप-प्रधानमंत्री जैसे महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया। सांसद श्री तनुज पुनिया ने बाबू जगजीवन राम के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुये कहा कि बाबू जगजीवन राम को भारतीय लोकतंत्र और सामाजिक समरसता के प्रमुख स्तंभों में गिना जाता है। बाबू जगजीवन राम एक स्वतंत्रता सेनानी और राष्ट्रीय नेता थे जिन्होंने दलितों के उत्थान के लिए अथक संघर्ष किया। वे 35 वर्षों तक मंत्रिमंडल मे मंत्री रहे और कई महत्वपूर्ण विभागों का कार्यभार संभालने वाले सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले मंत्री थे।उन्होंने कई मंत्रालयो एवं विभागो मंे अभूतपूर्व सुधार किए। खाद्य एवं कृषि मंत्री के रूप में उन्हें भारत में ‘हरित क्रांति’ की सफलता का श्रेय दिया जाता है।जबकि रक्षा मंत्री के रूप में उन्होंने 1971 के युद्ध में भारत को ऐतिहासिक जीत दिलाई, जिसके फलस्वरूप बांग्लादेश का जन्म हुआ। जिलाध्यक्ष श्री मो0 मोहसिन ने कहा कि बाबू जगजीवन राम के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुये कहा कि बाबू जी का जीवन सादगी एवं देश प्रेम से ओत-प्रोत था।उन्होने देश की आजादी मंे बढ-चढ का हिस्सा लिया एवं आजादी के बाद पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू जी के मंत्रालय में महत्वपूर्ण पदो पर रहे। बाबू जगजीवन राम ने दलितो के उत्थान के लिए बहुत संघर्ष किया। बाबू जगजीवन राम जी की पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित करने वालो मंे मुख्यरूप से जिलाध्यक्ष मोहम्मद मोहसिन, अजय रावत, गोपी कनौजिया, सुशील वर्मा, इरफान कुरैशी, सूरज रावत, पंकज यादव आर0डी0 राव, विजयपाल राजू रावत, धनन्जय सिंह, जफरूद्दीन आदि मुख्यरूप से मौजूद थे।

रिपोर्टर - नफीस अहमद

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.