मनीष मेहरोत्रा ने करोड़ों रूपये के लागत से बन रहे नाले में हो रहे भ्रष्टाचार की जांच के सम्बन्ध डी एम को दिया प्रार्थना पत्र
बाराबंकी : सम्पूर्ण समाधान दिवस मे मनीष मेहरोत्रा द्वारा गंभीर आरोप लगाते हुए प्रार्थना पत्र दिया गया। जिसमे कहा गया है की शुगर मिल ग्वारी रोड से बंकी तिन्दोला रोड नगर पंचायत बंकी तक एवं 20 गाँव के हजारों आबादी के आवागमन को जोड़ने वाली महत्वपूर्ण रोड है। नगर पंचायत बंकी रेलवे स्टेशन के बैक साइड में बसा हुआ कस्बा है। नगर पंचायत बंकी के नागरिकों के लिए दो मार्ग है एक मार्ग रेलवे स्टेशन से बम डिस्पोजल होते हुए बंकी जाता है जिस पर रेलवे क्रसिंग पड़ती है जो कि ज्यादातर बन्द रहती है। दूसरा मार्ग बंकी से शुगर मिल ग्वारी रोड है बंकी क्रासिंग बन्द होने पर नगर पंचायत बंकी के नागरिक एवं लगभग 20 गाँव की आबादी इस रोड का उपयोग करती है लेकिन ये रोड अपने इतिहास में कभी भी ठीक से बनी नहीं। ये रोड हमेशा नगर पंचायत बंकी के चेयरमैन, अधिषासी अधिकारी की कमाई का जरिया रही है। अन्त्योदय के उपासक पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर विकास योजना में बंकी नगर पंचायत चयनित हुआ।शासन से करोड़ों रूपये की धनराशि नगर पंचायत बंकी को प्राप्त हुई है। 2 वर्ष पहले इस रोड पर एक साइड में अधूरे नाले का निर्माण हुआ जो कि कभी पूरा ही नहीं हुआ। फरवरी 2026 में डामरयुक्त रोड बनायी गयी। वर्ष 2026 में अप्रैल माह में इस रोड पर दूसरी साइड में मानकविहीन नाले का निर्माण शुरू कर दिया गया फिर सड़क टूट गयी। नाले में स्क्रेप की ढाई सूत की सरिया का प्रयोग हो रहा है मानकविहीन मैटेरियल से नाला बनाया जा रहा है। अभी से नाला टूटने लगा है। इस नाले के कारण आम जनमानस को बहुत ही परेशानी का सामना करना पड़ रहा है जबकि इस रोड पर नगर पंचायत बंकी का कार्यालय भी है ये कृत्य अधिषासी अधिकारी की देख-रेख में भ्रष्ट ठेकेदारों द्वारा किया जा रहा है। उन्होंने अनुरोध कि मेरे द्वारा की गयी शिकायत का संज्ञान लेकर मौके पर जांच कर दोषी लोगों पर कार्यवाही कर शीध्र से शीध्र नाला, सड़क का निर्माण कराये। जिससे आम जनमानस को राहत मिल सके एवं सरकार के प्रति विश्वास बना रहे है।
रिपोर्टर : नफीस अहमद
No Previous Comments found.