बाल विकास परियोजना व स्वास्थ्य विभाग के कार्मिकों ने चलाया जागरूकता अभियान
हैदरगढ़/बाराबंकी : बालविकास परियोजना हैदरगढ़ व त्रिवेदीगंज द्वारा संभव 6.0 अभियान का शुभारंभ किया गया। संभव 6.0 का मुख्य उद्देश्य गर्भावस्था से लेकर बाल्यावस्था तक पोषण सुरक्षा सुनिश्चित करना ही प्राथमिकता है आपको अवगत करा दें कि स्तनपान और पूरक आहार को बढ़ावा देना बच्चों और महिलाओं में कुपोषण को कम करने की नीयत से यह अभियान शुभारंभ किया गया है। इसका लक्ष्य बच्चों और गर्भवती माताओ को समय-समय पर सही आवश्यक पोषण और स्वास्थ्य की सेवाओं बेहतर जानकारी सेवाएं उपरोक्त के माध्यम से मिलती रहे।कार्यक्रम में मौजूद मुकुंद पटेल अधीक्षक ने बताया कि उपरोक्त कार्यक्रम से सभी महिलाओं बच्चों को सरकार द्वारा चलाई गई योजना से पहले की अपेक्षा अब ज्यादा सुविधा मिलेंगी।
अन्य उपस्थित डॉक्टरों की टीम ने अलग-अलग जानकारी दी।उपरोक्त जागरूकता अभियान कार्यक्रम में आराधना यादव बाल विकास परियोजना अधिकारी व हैदरगढ़ परियोजना की मुख्य सेविकाएं अनीता यादव सविता देवी सीमा सचान राम रानी वर्मा लक्ष्मी देवी तथा त्रिवेदीगंज बाल विकास परियोजना की मुख्य सेविकाएं सुमन वर्मा कंचन पांडे किरण देवी कमला देवी सहित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक व स्वास्थ्य कर्मी
तथा दोनों परियोजनाओं की आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां संभव 6.0 अभियान कार्यक्रम में उपस्थित रहकर अभियान को गति प्रदान किया।
रिपोर्टर : नफीस अहमद
No Previous Comments found.