नगर पंचायत बेलहरा में जलभराव से बड़ी राहत, 70% समस्या हुई दूर: अयाज खान

बाराबंकी :  बेलहरा बाराबंकी नगर पंचायत बेलहरा में पिछले कुछ वर्षों में कराए गए नाला निर्माण कार्यों से नगर वासियों को जलभराव की समस्या से काफी हद तक राहत मिली है। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अयाज खान ने बताया कि पिछले कार्यकाल में लगभग हर वार्ड में नालों का निर्माण कराया गया था। इसके चलते बरसात के दिनों में होने वाली जलभराव की समस्या में करीब 70% तक कमी आई है। अयाज खान ने कहा हमारा प्रयास है कि बरसात के मौसम में लोगों को किसी तरह की दिक्कत न हो। इसी को ध्यान में रखते हुए लगभग सभी वार्डों में जल निकासी की समुचित व्यवस्था के लिए नालों का निर्माण करवाया गया है। अभी भी कुछ स्थान शेष हैं जहां जल निकासी की व्यवस्था करनी है। उस पर भी शीघ्र काम किया जाएगा।स्थानीय नागरिकों ने भी नाला निर्माण को राहत देने वाला बताया। नगर के अलीमुद्दीन, राजू खान, सुरेश मौर्य आदि ने कहा कि नालों के बनने से अब मोहल्लों में पानी भरने की समस्या काफी कम हुई है और लोगों को आवागमन में सुविधा मिली है।नगर वासियों का कहना है कि शेष बचे स्थानों पर भी जल्द नाला निर्माण होने से बेलहरा जलभराव मुक्त हो जाएगा।

रिपोर्टर : नफीस अहमद

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.