सम्पूर्ण समाधान दिवस में 32 शिकायतें आईं,सिर्फ 5 का निस्तारण
फतेहपुर/बाराबंकी : फतेहपुर बाराबंकी तहसील फतेहपुर में शुक्रवार दिनांक 18.07.2026 को सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता तहसीलदार सुश्री वैशाली अहलावत ने की।
सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 32 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। जिसमें सबसे ज्यादा 09 शिकायतें विद्युत विभाग से संबंधित थीं। इसके अलावा राजस्व विभाग-07, विकास विभाग-05, खाद्य एवं रसद विभाग-05, पुलिस विभाग-04, समाज कल्याण-01, महिला कल्याण-01 शिकायतें शामिल रहीं।
अधिकारियों ने मौके पर ही 05 प्रकरणों का तत्काल निस्तारण कराया। इसमें राजस्व विभाग के 03, विद्युत विभाग का 01 और विकास विभाग का 01 मामला शामिल है। शेष 27 शिकायतें संबंधित विभागों को निस्तारण हेतु भेजी गई हैं।
गौरतलब है कि खाद्य एवं रसद विभाग में 5 शिकायतें प्राप्त हुईं लेकिन एक भी निस्तारित नहीं हो सकी। क्षेत्र में खाद की किल्लत, ओवररेटिंग और जबरन टैगिंग को लेकर किसानों की नाराजगी पहले से बनी हुई है।
सम्पूर्ण समाधान दिवस में नायब तहसीलदार कुर्सी, फतेहपुर, विशुनपुर सहित समस्त राजस्व निरीक्षक एवं अन्य विभागों के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।
तहसीलदार वैशाली अहलावत ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि लंबित शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
रिपोर्टर : नफीस अहमद
No Previous Comments found.