लालपुर बाजार में वर्षों पुरानी जलभराव की समस्या के समाधान की शुरुआत

बाराबंकी :  पत्रकारिता की आवाज एक बार फिर असरदार साबित हुई।सूरतगंज क्षेत्र के हेतमापुर रोड से लालपुर बाजार होते हुए धूसेपुर जाने वाले मार्ग पर स्थित लालपुर बाजार में वर्षों से बनी जलभराव की गंभीर समस्या के समाधान की दिशा में आखिरकार काम शुरू हो गया है। सड़क को ऊंचा करने का कार्य शुरू होने से स्थानीय लोगों में खुशी का माहौल है। बताया जाता है कि लालपुर बाजार में सड़क किनारे जिला पंचायत द्वारा नाला निर्माण कराया गया था। लेकिन सड़क का स्तर नाले से नीचे होने के कारण बरसात के दौरान पानी सड़क पर भर जाता था। इससे स्कूली बच्चों, राहगीरों, दुकानदारों और स्थानीय लोगों को लंबे समय से भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। इस जनसमस्या को  सी न्यूज़ भारत ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था। खबर प्रकाशित होने के बाद संबंधित विभाग ने मामले का संज्ञान लेते हुए सड़क को ऊंचा करने का कार्य शुरू करा दिया है। जिससे भविष्य में जलभराव की समस्या से लोगों को काफी राहत मिलने की उम्मीद है। स्थानीय व्यापारियों, ग्रामीणों और राहगीरों ने सड़क निर्माण कार्य शुरू होने पर खुशी जताते सी न्यूज़ भारत का आभार व्यक्त किया। लोगों ने कहा कि मीडिया द्वारा जनहित के मुद्दे को प्रमुखता से उठाने के कारण वर्षों पुरानी समस्या के समाधान का रास्ता खुला है।

क्षेत्रवासियों ने उम्मीद जताई कि सड़क निर्माण कार्य शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा होने के बाद लालपुर बाजार में जलभराव की समस्या हमेशा के लिए समाप्त हो जाएगी।
रिपोर्टर : नफीस अहमद

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.