15 दिन में जनसमस्याओं का समाधान करें, नहीं तो होगा आंदोलन: भारतीय किसान यूनियन।
बाराबंकी - फतेहपुर भारतीय किसान यूनियन ने फतेहपुर तहसील क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर जिलाधिकारी बाराबंकी के नाम संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी फतेहपुर को सौंपा। संगठन ने 15 दिनों के भीतर समस्याओं का समाधान न होने पर किसानों और क्षेत्रीय जनता के साथ आंदोलन की चेतावनी दी है। भारतीय किसान यूनियन युवा मंडल के अध्यक्ष समीर यादव संदीप के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन में शेखपुर-नंदना संपर्क मार्ग की मरम्मत, शेखपुर समेसी मोड़ पर जलभराव की समस्या का समाधान, अवैध पेड़ कटान पर कार्रवाई, फतेहपुर-बाबाकुटी मार्ग पर झाड़ियों की छंटाई। ग्राम लिलौली महाराज व डुडवा के खराब हैंडपंपों की मरम्मत, निजी स्कूलों की मनमानी फीस और किताबों की जांच, संगम चौराहे से पड़री मार्ग का पुनर्निर्माण, जल जीवन मिशन के कार्यों की गुणवत्ता की जांच, अवैध खनन पर रोक, थानों में शिकायतों की निष्पक्ष सुनवाई, निजी अस्पतालों में कथित गलत इलाज की जांच तथा बिना वैध डिग्री इलाज करने वाले चिकित्सकों पर कार्रवाई की मांग उठाई गई।इस दौरान जिला महासचिव अनूप यादव, तहसील अध्यक्ष रामराज वर्मा, युवा मंडल के जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र यादव, ब्लॉक अध्यक्ष अरविंद यादव, मीडिया प्रभारी रोहित वर्मा, तहसील महासचिव संजय वर्मा, जिला सचिव रवि यादव सहित बड़ी संख्या में किसान यूनियन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने कहा कि ज्ञापन में उठाए गए सभी मुद्दे किसानों और आम जनता के हित से जुड़े हैं। यदि 15 दिनों के भीतर प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई तो तहसील मुख्यालय पर व्यापक जन आंदोलन किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
रिपोर्टर - नफीस अहमद
No Previous Comments found.