संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे से लटकता मिला विवाहिता का शव

मसौली/बाराबंकी : शुक्रवार को हैदरगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम बम्हरौली में संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे से लटकते मिले विवाहिता के शव को लेकर मृतका की मां ने ससुराल पक्ष पर दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने और हत्या कर शव को फांसी पर लटकाने का आरोप लगाया है।

मसौली थाना क्षेत्र के ग्राम शहाबपुर निवासी उम्मतुल पत्नी स्वर्गीय शफी ने 3 वर्ष पूर्व अपनी पुत्री नरगिस की शादी हैदरगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम बम्हरौली निवासी अफजाल पुत्र कल्लू के साथ की थी जिसके एक डेढ़ वर्षीय पुत्र इक़रार है शुक्रवार को उम्मतुल का शव उसी के घर में फांसी के फंदे से लटकता मिला मायके के लोगों को शुक्रवार की शाम करीब चार बजे उन्हें फोन पर सूचना मिली कि उनकी पुत्री ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना मिलने पर जब मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे तो घर पर ससुराल पक्ष का कोई सदस्य मौजूद नहीं था। परिजनों ने तत्काल 112 नंबर पर सूचना दी। मृतका की मां का आरोप है कि घटनास्थल की परिस्थितियों और अन्य तथ्यों से उन्हें आत्महत्या के बजाय हत्या की आशंका है। उन्होंने आरोप लगाया कि ससुर कल्लू, पति अफजाल, देवर रिजवान ननद रेशमा और मोसिमा उनकी पुत्री को दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे और सभी ने मिलकर साजिश के तहत उसकी हत्या कर शव को फांसी पर लटका दिया।
मृतका की मां ने मसौली पुलिस से मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। शनिवार दोपहर बाद पोस्टमार्टम होने के बाद मृतका के परिजनो ने शव मृतका का अंतिम संस्कार शहाबपुर स्थित कब्रिस्तान में मुस्लिम रीति रिवाज से  किया गया।

रिपोर्टर : सरवर अली

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.