विद्युत समाधान कैम्प में 20 से अधिक उपभोक्ताओं के बिल हुए दुरुस्त
मसौली बाराबंकी : ग्राम पंचायत भवन रसौली में विद्युत विभाग द्वारा विद्युत समाधान कैम्प का आयोजन किया गया। कैम्प में 20 से अधिक उपभोक्ताओं के विद्युत बिलों में सुधार किया गया जबकि पांच उपभोक्ताओं के खराब मीटर बदलने के लिए मीटर विभाग को निर्देशित किया गया। इस दौरान बड़े बकायेदार उपभोक्ताओं के विद्युत कनेक्शन काटने की कार्रवाई भी की गई। विभाग द्वारा कैम्प में लगभग दो लाख रुपये की राजस्व वसूली की गई। कैम्प में उपखंड अधिकारी शोएब जमाल ने कहा कि उपभोक्ताओं को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने के साथ-साथ विभागीय हित में कार्य करना ही हमारा परम लक्ष्य है। उन्होंने उपभोक्ताओं से समय से विद्युत बिल जमा करने और विभागीय योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की। विद्युत समाधान कैम्प में बड़े बाबू संजय वर्मा समेत विद्युत विभाग के तमाम कर्मचारी मौजूद रहे।
रिपोर्टर : नफीस अहमद
No Previous Comments found.