पूर्व एमएलसी राजेश यादव के नेतृत्व में सपा का धरना, जनहित के मुद्दों पर सरकार को घेरा
बाराबंकी : समाजवादी पार्टी के पूर्व विधान परिषद सदस्य राजेश यादव 'राजू' के नेतृत्व में शनिवार दोपहर गन्ना कार्यालय परिसर में सपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने धरना-प्रदर्शन किया। धरने में जनपद में यूरिया की कमी, नीट परीक्षा में पेपर लीक, बिजली मीटर व बिजली बिल में कथित धांधली तथा मौलाना मोहम्मद जौहर अली यूनिवर्सिटी को सुरक्षित बनाए रखने की मांग उठाई गई।धरने के दौरान पूर्व एमएलसी राजेश यादव 'राजू' ने इन सभी मुद्दों को लेकर सरकार पर निशाना साधा और कहा कि जनता से जुड़े सवालों पर समाजवादी पार्टी लगातार आवाज उठाती रहेगी।उन्होंने प्रशासन से समस्याओं का जल्द समाधान करने की मांग की।
रिपोर्टर : नफीस अहमद
No Previous Comments found.