राज्य पिछड़ा आयोग सदस्य रामशंकर साहू ने दिवंगत शिवदेवी गुप्ता को दी श्रद्धांजलि, तेरहवीं भोज में हुए शामिल

सिरौलीगौसपुर/बाराबंकी : कोतवाली टिकैतनगर क्षेत्र के ग्राम रानीकटरा में शनिवार को शिक्षक शिवकुमार गुप्ता की दिवंगत पत्नी शिवदेवी गुप्ता की तेरहवीं भोज एवं श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।शिवदेवी गुप्ता का 16 जुलाई को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया था।कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश राज्य पिछड़ा आयोग के सदस्य रामशंकर साहू ने पहुंचकर दिवंगत शिवदेवी गुप्ता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को इस दुख की घड़ी में धैर्य एवं संबल प्रदान करने की प्रार्थना की। इस अवसर पर शिव सागर साहू, मोहन साहू, बृजेंद्र सिंह, जैनेंद्र गुप्ता, जितेंद्र साहू, आंनद कौशल, श्यामनाथ साहू, जगदीश मिश्रा सहित क्षेत्र के अनेकों गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

रिपोर्टर : नफीस अहमद

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.