थाना समाधान दिवस में तीन शिकायतें पहुंचीं शीघ्र निस्तारण के निर्देश
मसौली/बाराबंकी : प्रभारी निरीक्षक अजय प्रकाश त्रिपाठी की अध्यक्षता में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल तीन प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। ग्राम किंहौली निवासी रोहिताश्व तिवारी पुत्र हरीशचंद्र ने शैलेन्द्र अवस्थी पुत्र कृपाशंकर अवस्थी के खिलाफ घर के सहन की भूमि को लेकर विवाद के संबंध में प्रार्थना पत्र दिया। वहीं, हसनपुर पहाड़ापुर निवासी राजेश कुमार पुत्र गिरजा शंकर ने पुश्तैनी मकान पर कब्जा करने का आरोप लगाते हुए रामचंद्र पुत्र शिवलाल, रवि पुत्र रामचंद्र, रामकुमार व जगदीश पुत्र नत्था प्रसाद के खिलाफ शिकायत की।इसके अलावा भेसुरियां मुजाहिदपुर निवासी शीला पत्नी राजेंद्र ने खेत की फसल का भुगतान समय से न किए जाने के संबंध में शिकायत दर्ज कराई। प्रभारी निरीक्षक अजय प्रकाश त्रिपाठी ने सभी मामलों को संज्ञान में लेते हुए राजस्व विभाग से संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए। इस मौके पर वरिष्ठ उपनिरीक्षक शमशाद अली, उपनिरीक्षक राम नायक सिंह, राशिद खान, अजय यादव, राजस्व निरीक्षक भवानी बक्स सिंह, लेखपाल अजय कुमार, अनुराग पाठक समेत कई अन्य लेखपाल मौजूद रहे।
रिपोर्टर : नफीस अहमद
No Previous Comments found.