प्रदेश मुखिया के आदेशों को दिखा रहे ठेंगा, 24 घंटे से गुल है बिजली

बाराबंकी : फतेहपुर बाराबंकी  प्रदेश सरकार के "24x7 बिजली" के दावों और मुख्यमंत्री के आदेशों को फतेहपुर के विद्युत विभाग के लापरवाह अधिकारी ठेंगा दिखा रहे हैं।  फतेहपुर कस्बे के मोहल्ला  नालापार दक्षिणी के मछली मंडी के ट्रांसफार्मर में रविवार  सुबह आठ से गई बिजली अभी तक नहीं आई है। बीच में दो से तीन घंटे आई कोई न कोई फाल्ट हो जाता है यानी *24 घंटे से ज्यादा समय बीत चुका है लेकिन विभाग को कोई फर्क नहीं पड़ रहा।

उमस भरी गर्मी में छोटे-छोटे बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक परेशान हैं। पानी की समस्या भी खड़ी हो गई है। लोगों का कहना है कि कई बार फ़ोन पर शिकायत के बाद भी कोई सही व्यवस्था नहीं की जाती हैँ. न. समय से फाल्ट ठीक होते हैँ लाइन मैन पावर हाउस का फोन नहीं उठता है बिज़ी  स्विच ऑफ हो जाता है 

स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि प्रदेश मुखिया के आदेशों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। गर्मी के चलते मरीजों और बच्चों की हालत खराब हो रही है, इन दिनों बच्चों के टेस्ट चल रहें हैँ  उनको काफी परेशानी हो रही है लेकिन विद्युत विभाग के अधिकारी लापरवाही की पराकाष्ठा पर हैं। बीती दिन व रात्रि कस्बे अक्सर जगहों पर अंधेरा  रहा. भीषण गर्मी में लोग रात्रि जाग कर काटी पिछले हफ्ते इसी मोहल्ले में चार दिन लाइट के लिए लोग परेशान रहे थे वहीँ बिजली कर्मी भी हलाकान होते रहे  

लोगों का कहना है की विद्युत व्यवस्था में कोई सुधार नहीं हुआ  वहीं पुराने ज़माने  के हिसाब से जुगाडू काम हो रहा है कहीं खम्भे तिरछे हैँ. जगह जगह जोड़ लगे हैँ  कहीं जोड़ लगे हैँ कहीं खम्भे तिरछे हैँ  कहीं तार लटक रहे हैँ  बिजली कर्मियों का कहना है की ओवर लोड हो जाता है. लेकिन  प्रदेश सरकार द्वारा स्मार्ट मीटर लगा दिया गया  लोड भी बढ़ा दिया गया तो विद्युत विभाग अपने लोड बढ़ाने का इंतिजाम कियूँ नहीं करता. लोगों का कहना यह भी की पहले बड़े ट्रांसफार्मर, व पुराने ज़माने की जार्जर विद्युत लाइन बदलनी चाहिए बाद में स्मार्ट मीटर लगने चाहिये लेकिन विद्युत विभाग के कानो पर जू. नहीं रेंग रही है और जनता परेशान है 

रिपोर्टर : नफीस अहमद

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.