बरोलिया में एसीई ट्रैक्टर कंपनी की किसान चौपाल, आधुनिक ट्रैक्टर तकनीक और कम डीजल खपत की दी जानकारी
सिरौलीगौसपुर/बाराबंकी : किसानों को आधुनिक कृषि तकनीक से जोड़ने और उन्नत कृषि यंत्रों की जानकारी देने के उद्देश्य से एसीई ट्रैक्टर कंपनी द्वारा ग्राम बरोलिया में किसान चौपाल का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसानों ने भाग लेकर ट्रैक्टर की विशेषताओं और खेती में उसके उपयोग से होने वाले लाभों की जानकारी प्राप्त की। चौपाल को संबोधित करते हुए एसीई ट्रैक्टर कंपनी के एरिया मैनेजर रविशंकर पांडेय ने कहा कि आधुनिक तकनीक से लैस ट्रैक्टर खेती को अधिक आसान, तेज और किफायती बनाते हैं। उन्होंने किसानों को बताया कि बेहतर तकनीक अपनाकर कम समय में अधिक उत्पादन प्राप्त किया जा सकता है। जिला मैनेजर शिवाकांत मिश्रा ने किसानों को ACE DI 550 NG (50 हॉर्सपावर) ट्रैक्टर की विशेषताओं की विस्तार से जानकारी दी।उन्होंने ट्रैक्टर की कम डीजल खपत, मजबूत इंजन, बेहतर माइलेज, उच्च कार्यक्षमता तथा विभिन्न कृषि कार्यों में इसकी उपयोगिता पर प्रकाश डाला।साथ ही अन्य ट्रैक्टरों की तुलना में एसीई ट्रैक्टर की गुणवत्ता, मजबूती और किसानों के लिए इसके आर्थिक लाभों के बारे में भी विस्तार से बताया। कार्यक्रम में किसानों ने ट्रैक्टर से जुड़े विभिन्न प्रश्न पूछे, जिनका कंपनी के अधिकारियों ने संतोषजनक उत्तर दिया। इस दौरान गोरखनाथ सिंह, दिलीप यादव, केशू सिंह, पूर्व प्रधान रामचंद्र वर्मा, चंपा देवी, रामकेदार, भगौती प्रसाद गौतम, रामनरेश चौहान सहित सैकड़ों किसान उपस्थित रहे। किसानों ने इस तरह की चौपालों को कृषि संबंधी नई तकनीकों की जानकारी प्राप्त करने के लिए उपयोगी बताया।
रिपोर्टर : नफीस अहमद
No Previous Comments found.