संयुक्त चिकित्सालय सिरौलीगौसपुर में मरीजों की उमडी भीड़ 965 नये व पुराने मरीजों के स्वास्थ्य का परीक्षण कर दी दवायें
सिरौलीगौसपुर : संयुक्त चिकित्सालय सिरौलीगौसपुर की ओ पी डी में मरीजों की उमडी भीड़ 965 नये व पुराने मरीजों के स्वास्थ्य का परीक्षण कर दवायें दी गई है। वहीं 328 मरीजों के खून की जांच करवाई गई है।76 मरीजों के डिजीटल व मैनुवल एक्सरे करवाये गये हैं।मंगलवार को संयुक्त चिकित्सालय सिरौलीगौसपुर की ओ पी डी में अधीक्षक डाक्टर इकबाल, डाक्टर गौरव कृष्ण, डाक्टर तथीर फातिमा, डाक्टर अविनाश कुमार उपाध्याय, डाक्टर धीरेन्द्र पटेल, डाक्टर अजीत सिंह, डाक्टर हसन सलीम, डाक्टर रामकुमार, डाक्टर ओमप्रकाश, डाक्टर नीरज वर्मा इत्यादि चिकित्सकों ने 965 नये पुराने मरीजों के स्वास्थ्य का परीक्षण कर दवायें दी हैं।सी एम एस डाक्टर अजय सिंह ने ओ पी डी का निरीक्षण किया।
रिपोर्टर : नफीस अहमद
No Previous Comments found.