पात्र होने के बावजूद सरकारी योजनाओं से वंचित बुजुर्ग महिला की पीड़ा सुनी
बाराबंकी - फतेहपुर जनपद के रसूलपनाह गांव की बुजुर्ग महिला रामवती से जागरूकता एवं जनसंपर्क अभियान के दौरान मुलाकात की गई। बातचीत के दौरान रामवती ने बताया कि पात्र होने के बावजूद उन्हें कई सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अभी तक प्राप्त नहीं हो सका है। मौके पर उपस्थित पैरा लीगल वॉलंटियर (PLV) टीम ने उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा उन्हें निःशुल्क विधिक सहायता एवं विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही संबंधित विभागों से संपर्क कर उनकी पात्रता के अनुसार योजनाओं का लाभ दिलाने का आश्वासन दिया गया। इस दौरान ग्रामीणों को भी निःशुल्क विधिक सहायता, महिला अधिकार, वरिष्ठ नागरिकों के अधिकार तथा सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक किया गया, ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति अपने अधिकारों और योजनाओं के लाभ वंचित न रहे। उपस्थित PLV टीम:आरती सिंह (PLV) पिंकी सिंह (PLV) हर्षित कुमार (PLV) शिवांशु वर्मा (PLV) जमालुद्दीन (PLV)
रिपोर्टर - नफीस अहमद
No Previous Comments found.