तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम मे थानाध्यक्ष सफदरगंज एवं पुलिस टीम ने चार मादक पदार्थ तस्करों को किया गिरफ्तार
बाराबंकी : पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय के निर्देश पर तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थानाध्यक्ष सफदरगंज एव उनकी पुलिस टीम ने चार मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार उनके कब्जे से अन्तर्राष्ट्रीय 20 लाख कीमत की मारफीन बरामद की अभियुक्तों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की कार्यवाही कर जेल भेज दिया गया है। शुक्रवार की सुबह थानाध्यक्ष अमर कुमार चौरसिया वरिष्ठ उपनिरीक्षक यमुना प्रसाद पाण्डेय, सुधीर तिवारी, ऋषभ सिंह चन्देल हेड कांस्टेबल धर्मेन्द कुमार, कांस्टेबल हरिकान्त प्रांजुल, मयंक सचान ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम पण्डरा तिराहा के निकट से सारिक पुत्र महमूद निवासी ग्राम चदना कटरा , अयान अहमद पुत्र मो0 फुरकान निवासी ग्राम फैजुल्लागंज थाना जहाँगीराबाद, अबु सहमा पुत्र जमाल निवासी ग्राम वीआईपी सिटी नबीगंज थाना कोतवाली नगर मो0 आसिफ खान पुत्र सुहेल खान निवासी ग्राम पिलखुआ थाना बरदह जनपद आजमगढ़, हाल पता फ्लैट एफ 1 एएस रेजिडेन्सी एफ 1 ग्रीन गार्डेन बेरी छिपयाना जनपद गौतमबुद्ध नगर को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 148 ग्राम अवैध मादक पदार्थ जिसकी अन्तर्राष्ट्रीय कीमत करीब 20 लाख रुपये एवं तस्करी में प्रयुक्त एक अदद मोटरसाइकिल, एक अदद स्कूटी व 04 अदद मोबाइल फोन बरामद किया गया।
रिपोर्टर : सरवर अली
No Previous Comments found.