भवानीपुर अग्निकांड: AIMIM प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली ने पीड़ित परिवार को दी ₹50 हजार की सहायता

बाराबंकी : रामनगर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम भवानीपुर में बृहस्पतिवार को शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग में शाहिद का आशियाना जलकर राख हो गया। आग की चपेट में आने से घर में रखा घरेलू सामान, अनाज, कपड़े और अन्य जरूरी सामान भी पूरी तरह नष्ट हो गया। घटना के बाद परिवार के सामने रोजमर्रा के जीवन का संकट खड़ा हो गया। घटना की सूचना मिलने पर ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली शनिवार को भवानीपुर गांव पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और पार्टी की ओर से ₹50,000 (पचास हजार रुपये) की आर्थिक सहायता प्रदान की। इस दौरान उन्होंने परिवार को हरसंभव सहयोग का भरोसा भी दिलाया। शौकत अली ने कहा कि किसी परिवार का घर जल जाना केवल आर्थिक नहीं, बल्कि भावनात्मक क्षति भी है। ऐसे कठिन समय में समाज और जनप्रतिनिधियों का दायित्व है कि वे पीड़ित परिवार के साथ खड़े हों। उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की कि अग्निकांड से प्रभावित परिवार को तत्काल सरकारी राहत, आर्थिक सहायता और आवास सहित अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। इस अवसर पर प्रदेश महासचिव मोहम्मद सलमान, प्रदेश उपाध्यक्ष (सेंट्रल) विकास श्रीवास्तव, प्रदेश महासचिव (सेंट्रल) खतीब अल्वी, शारिब खान प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य,प्रदेश महासचिव यूथ काशिफ अंसारी, जिलाध्यक्ष बाराबंकी मौलाना मसीउर्रहमान,आमिर उस्मानी जिला महासचिव, मोहम्मद इमरान जिला महासचिव,मोहमद शकील विधानसभा अध्यक्ष रामनगर ,गुलजार हुसैन ब्लॉक अध्यक्ष रामनगर,सभासद संघ अध्यक्ष पैंतेपुर डॉ. जियाउद्दीन, दिलशाद अंसारी,मोहम्मद हफीज सचिव रामनगर,हरिश शेख सूरतगंज ब्लॉक अध्यक्ष श्यामू वर्मा,मुलायम सिंह यादव,पप्पू,अंसारी,आजम सहित अन्य तमाम पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे

रिपोर्टर : नफीस अहमद

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.