बाराबंकी पुलिस का बड़ा अभियान: 5 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
बाराबंकी : जनपद में अपराधियों, वांछित अभियुक्तों और वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बाराबंकी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 5 वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया, जबकि 13 अभियुक्तों के विरुद्ध शांतिभंग की धाराओं में कार्रवाई की गई। इस अभियान में बड्डूपुर और देवा थाना पुलिस की कार्रवाई प्रमुख रही।
बड्डूपुर पुलिस ने चोरी के दो मोबाइल के साथ आरोपी दबोचा
थाना बड्डूपुर पुलिस ने मु0अ0सं0 305/2026 से संबंधित वांछित अभियुक्त विवेक वर्मा पुत्र राधेश्याम वर्मा निवासी टडवागदमानपुर को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से दो चोरी के मोबाइल फोन बरामद किए गए।पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने अपने साथी आजाद के साथ मिलकर बाराबंकी और सीतापुर जनपद में मोटरसाइकिल और मोबाइल चोरी की कई वारदातों को अंजाम दिया था। आरोपी आजाद को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। पुलिस के अनुसार विवेक वर्मा के खिलाफ बाराबंकी और सीतापुर के विभिन्न थानों में चोरी के कई मुकदमे दर्ज हैं।
देवा पुलिस ने तीन वांछित अभियुक्त किए गिरफ्तार
थाना देवा पुलिस ने मु0अ0सं0 287/2026 के तहत वांछित चल रहे मुन्ना, कदीर अहमद और अंकित यादव को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम ने तीनों आरोपियों को विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय भेज दिया।
अपहृता सकुशल बरामद, आरोपी गिरफ्तार
एक अन्य महत्वपूर्ण कार्रवाई में थाना देवा पुलिस ने मु0अ0सं0 251/2026 से संबंधित अपहृता को सकुशल बरामद कर लिया। इस मामले में आरोपी अशरफ खान पुत्र इसराइल निवासी गहबरा थाना आसपुर देवसरा, जनपद प्रतापगढ़ को गिरफ्तार किया गया।बाराबंकी पुलिस की इस कार्रवाई को अपराध नियंत्रण की दिशा में बड़ी सफलता माना जा रहा है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत अपराधियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।
रिपोर्टर : नफीस अहमद
No Previous Comments found.