संक्रामक रोगों से बचाव को लेकर स्वास्थ्य विभाग सक्रिय, डूंडी गांव में ब्लीचिंग पाउडर व एंटी लार्वा का छिड़काव

बाराबंकी :  संक्रामक रोगों की रोकथाम और ग्रामीणों को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सिरौलीगौसपुर की टीम ने अभियान चलाकर ग्राम डूंडी में दवा का छिड़काव कराया।यह कार्रवाई अधीक्षक डॉ. आरिफ सिद्दीकी के निर्देश पर की गई। शुक्रवार को स्वास्थ्य कर्मी महेश ने गांव के पंचायत भवन, प्राथमिक विद्यालय, दलित बस्ती सहित अन्य सार्वजनिक स्थानों पर ब्लीचिंग पाउडर और एंटी लार्वा का छिड़काव कराया। इस दौरान लोगों को बरसात के मौसम में फैलने वाले संक्रामक रोगों से बचाव के प्रति जागरूक भी किया गया। स्वास्थ्य विभाग ने ग्रामीणों से अपने आसपास साफ-सफाई बनाए रखने, जलभराव न होने देने तथा मच्छरों के प्रजनन को रोकने के लिए आवश्यक सावधानी बरतने की अपील की। विभाग का कहना है कि ऐसे अभियान लगातार चलाए जाएंगे, ताकि क्षेत्र में संक्रामक बीमारियों पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सके।

रिपोर्टर : नफीस अहमद

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.