बंकी के प्राथमिक विद्यालय फरेस्तीपुर में "एक पेड़ मां के नाम" अभियान प्रधानाध्यापक बोले-हर बच्चा एक पौधे का अभिभावक बने
बाराबंकी : विकासखंड बंकी अंतर्गत ग्राम पंचायत गदिया स्थित प्राथमिक विद्यालय फरेस्तीपुर में शुक्रवार को "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के तहत पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षकों, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और बच्चों ने मिलकर 11 मालाबार नीम के पौधे रोपित किए। पौधारोपण के बाद सभी ने पर्यावरण को स्वच्छ रखने और अधिक से अधिक पौधे लगाने व उनका पालन-पोषण करने का संकल्प लिया।प्रथम चरण में 11 पौधे रोपित किए गए थे और आज दिनांक 07.08.2026 को द्वितीय चरण में 11 पौधे रोपित किए गए हैं। इस अवसर पर बच्चों ने आमजन से अपील की कि हम सबके लिए ऑक्सीजन बहुत जरूरी है। इसके लिए सब लोग मिलकर पौधारोपण करें और पर्यावरण को बचाने में मदद करें। कार्यक्रम में प्रधानाध्यापक विजेंद्र सिंह,सहायक अध्यापिका मीरा वर्मा,अनुराधा वर्मा,बृजेश चंद्र,रसोइया विद्यावती,शिव देवी,संध्या देवी और आंगनबाड़ी कार्यकत्री उमा देवी,नीलम वर्मा,समाजसेवी लालजी वर्मा सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। प्रधानाध्यापक विजेंद्र सिंह ने कहा कि विद्यालय में हर बच्चे को एक पौधा गोद देकर उसकी देखभाल की जिम्मेदारी दी जाएगी,ताकि पर्यावरण संरक्षण की भावना बचपन से विकसित हो।
रिपोर्टर : नफीस अहमद
No Previous Comments found.