बाराबंकी में दीवार गिरने से दो मासूमों की मौत, परिजनों को मिली 8 लाख की सहायता राशि

बाराबंकी : विधानसभा दरियाबाद के अंतर्गत तहसील रामसनेहीघाट के ग्राम गुलचप्पा में दीवार गिरने से मृत हुए दो मासूम बच्चों के परिजनों को खाद्य रसद राज्यमंत्री सतीश चंद्र शर्मा द्वारा प्रशासन की ओर से दैवीय आपदा मुख्यमंत्री अहैतुक आर्थिक सहायता राशि प्रदान की गई। ग्राम गुलचप्पा निवासी मुस्लिम के पुत्र मृतक हुजैफ़ा को चार लाख रुपये तथा पुत्री हाजरा बानो को चार लाख रुपये, कुल आठ लाख रुपये की सहायता राशि उनके वारिस पिता मुस्लिम को प्रदान की गई। सहायता राशि मिलने पर प्रशासन ने शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। इस दौरान अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने पीड़ित परिवार से मिलकर घटना पर गहरा दुख जताया और दिवंगत मासूमों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

इस अवसर पर ग्राम प्रधान हामिद अंसारी, महेश गुप्ता, मथुरा रावत, नायब तहसीलदार सहित पार्टी पदाधिकारीगण मौजूद रहे।
रिपोर्टर : नफीस अहमद

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.