भोले के भक्तों के लिए प्रधान प्रशासक ने शुरू कराया विशाल भंडारा, हजारों कांवड़ियों ने ग्रहण किया प्रसाद।
बाराबंकी/ सूरतगंज : रविवार को क्षेत्र के मुकौली गांव में सावन माह में भगवान भोलेनाथ के भक्तों की सेवा के उद्देश्य से मुकौली ग्राम पंचायत के प्रधान प्रशासक धर्मराज वर्मा उर्फ बब्लू वर्मा द्वारा रविवार दोपहर से विशाल भंडारे का आयोजन शुरू कराया गया। भंडारे का शुभारंभ विधि-विधान से भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना एवं भोग लगाकर किया गया। भंडारे में दूर-दराज से आए हजारों कांवड़ियों ने प्रसाद ग्रहण किया। इसके साथ ही आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने भी प्रसाद ग्रहण कर आयोजन में सहभागिता निभाई। पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना रहा और हर-हर महादेव तथा बोल बम के जयकारों से वातावरण गूंज उठा। प्रधान प्रशासक धर्मराज वर्मा उर्फ बब्लू वर्मा ने कहा कि सावन माह में भोलेनाथ के भक्तों की सेवा करना सौभाग्य की बात है और यह भंडारा श्रद्धालुओं की सेवा एवं आस्था को समर्पित है। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष सुशील वर्मा, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि बलराज सिंह बल्लू, राम सिंह, आशुतोष सिंह, सुरेंद्र वर्मा, गुड्डू वर्मा,विक्रम रावत सहित अनेक गणमान्य लोगों ने पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का प्रसाद ग्रहण किया और श्रद्धालुओं के साथ जयकारे लगाए। भंडारे में दिनभर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी रही और आयोजन देर तक भक्तिमय वातावरण में चलता रहा।
रिपोर्टर : नफीस अहमद
No Previous Comments found.