डिवाइन धनवन्तरी हॉस्पिटल ने नगर पंचायत जैदपुर परिसर में लगाया निःशुल्क सामान्य स्वास्थ्य शिविर

बाराबंकी - जैदपुर डिवाइन धनवन्तरी हॉस्पिटल एण्ड रिसर्च सेंटर, प्यारेपुर सरैंया, बाराबंकी की ओर से नगर पंचायत जैदपुर परिसर में निःशुल्क सामान्य स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में जैदपुर एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। शिविर में शल्य चिकित्सक डॉ. अभिनव दुबे ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर निःशुल्क चिकित्सकीय परामर्श दिया। सर्जरी से संबंधित मामलों की जांच कर मरीजों को उनकी स्वास्थ्य स्थिति के अनुसार उचित परामर्श एवं आगे के उपचार के संबंध में जानकारी दी गई। शिविर के दौरान मरीजों की ब्लड प्रेशर एवं ब्लड शुगर की जांच की गई तथा सामान्य रोगों से संबंधित मरीजों को निःशुल्क दवाओं का वितरण भी किया गया। चिकित्सकों ने लोगों को संतुलित आहार, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराने के लिए जागरूक किया। इस अवसर पर नगर पंचायत जैदपुर के समाजसेवी कलीम अंसारी, सभासद ताहिर अंसारी एवं सभासद सायम मेहंदी ने शिविर की सराहना करते हुए कहा कि “स्वास्थ्य ही जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है।” उन्होंने कहा कि जैदपुर जैसे कस्बे में विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध होना आमजन के लिए बेहद लाभकारी है। उन्होंने सुझाव दिया कि इस प्रकार के निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर नगर पंचायत जैदपुर के सभी 17 वार्डों में आयोजित किए जाने चाहिए, जिससे अधिक से अधिक लोगों को अपने क्षेत्र में ही विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं मिल सकें। सभासद ताहिर अंसारी ने डिवाइन धनवन्तरी हॉस्पिटल की इस जनहितकारी पहल की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे शिविर स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ जरूरतमंद लोगों को निःशुल्क एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। स्थानीय लोगों ने भी स्वास्थ्य शिविर की सराहना करते हुए भविष्य में ऐसे शिविरों के नियमित आयोजन की आवश्यकता जताई।

रिपोर्टर - नफीस अहमद

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.