कैशलेस चिकित्सा सुविधा का शासनादेश जारी कराने की मांग भाजपा जिलाध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन
बाराबंकी - मसौली क्रांति दिवस के अवसर पर रविवार को उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षणेत्तर संघ के निर्देशन में संघ संरक्षक एवं प्रदेश उपाध्यक्ष शिव कैलाश सोनी तथा जिलाध्यक्ष नीरज पांडेय के नेतृत्व में कार्यकारिणी पदाधिकारियों ने अपनी प्रमुख मांग कैशलेस चिकित्सा सुविधा का शासनादेश शीघ्र जारी कराने को लेकर भाजपा जिला अध्यक्ष राम सिंह उर्फ भुल्लन वर्मा को उनके निज निवास मसौली में ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने कैशलेस चिकित्सा सुविधा का शासनादेश शीघ्र जारी किए जाने की मांग की। इस पर भाजपा जिला अध्यक्ष राम सिंह उर्फ भुल्लन वर्मा ने संगठन के पदाधिकारियों को आश्वासन दिया कि वह मुख्यमंत्री से मुलाकात कर इस संबंध में शीघ्र शासनादेश जारी कराने का प्रयास करेंगे। इस अवसर पर मंडल संगठन मंत्री श्रवण कुमार,जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष देशराज सिंह, जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र कुमार तथा कार्यकारी जिला मंत्री अभिषेक सिंह सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
रिपोर्टर - नफीस अहमद
No Previous Comments found.