दस वर्षीय बालक की सर्पदंश से मौत घर-परिवार में मचा कोहराम
बाराबंकी - मसौली चौकी सआदतगंज क्षेत्र के ग्राम चक मजरे मोहम्मदपुर बाहूं में शनिवार सायं लगभग साढ़े बजे जहरीले सांप के डसने से दस वर्षीय बालक की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार गांव निवासी बब्लू का दस वर्षीय पुत्र कृष्णा घर के अंदर लगे हैंडपंप से पानी निकालने गया था। जैसे ही वह नल के पास पहुंचा उसी समय वहां मौजूद जहरीले सांप ने उसे डस लिया। बालक की चीख सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे तो उन्हें सर्पदंश की जानकारी हुई। आनन फानन में परिजन कृष्णा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़ागांव लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। बालक की मौत की खबर घर पहुंचते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर चौकी प्रभारी सआदतगंज मिथिलेश कुमार चौहान पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।
रिपोर्टर - नफीस अहमद
No Previous Comments found.