पंचायतों को आत्मनिर्भर बनाने पर जोर, सचिवों व पंचायत सहायकों को दिया प्रशिक्षण

बाराबंकी - सिरौलीगौसपुर पंचायतों को आत्मनिर्भर बनाने और स्थानीय स्तर पर आय के स्रोत विकसित करने के उद्देश्य से सोमवार को ब्लॉक सभागार सिरौलीगौसपुर में पंचायत सचिवों एवं पंचायत सहायकों का एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में पंचायतों को अपनी आय अर्जित करने के साथ-साथ उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग करने की जानकारी दी गई। प्रशिक्षण कार्यक्रम में ओएसआर के मास्टर ट्रेनर अरुण कुमार एवं ललित कुमार अवस्थी ने पंचायतों की आय बढ़ाने के विभिन्न तरीकों,पंचायत स्तर पर संसाधनों के सदुपयोग तथा आत्मनिर्भर पंचायत की दिशा में किए जाने वाले कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान पंचायत सचिवों एवं पंचायत सहायकों ने प्रशिक्षण में सक्रिय रूप से प्रतिभाग किया और पंचायतों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने से संबंधित जानकारी प्राप्त की। कार्यक्रम में आशुतोष अवस्थी,पंचायत सचिव सतीश वर्मा,राजेश कुमार रावत,कुलदीप वर्मा,रवि रावत,तेजभान वर्मा सहित पंचायत सहायक सुनील,सचिन,जसवेंद्र,रितेश,विष्णु,सीमा,अवंतिका और गंगोत्री आदि मौजूद रहे।

रिपोर्टर - नफीस अहमद

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.