नवागत खंड शिक्षा अधिकारी का स्वागत एवं अभिनंदन
बाराबंकी : उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ, जनपद बाराबंकी की सिद्धौर इकाई द्वारा खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय, कैसरगंज में उपस्थित होकर नवपदस्थापित खंड शिक्षा अधिकारी महोदया श्रीमती आराधना अवस्थी का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष श्री जंग बहादुर वर्मा के नेतृत्व में शिक्षक संघ के पदाधिकारियों एवं शिक्षकों ने नवागत खंड शिक्षा अधिकारी महोदया को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनके नवीन दायित्व के लिए शुभकामनाएँ दीं। इस मौके पर ब्लॉक मंत्री श्री शैलेश चौबे , अमरेश , चंद्रेश कुमार , विनीता मिश्रा , श्रीति बैसवार , नेहा , शैल शर्मा , संजय सिंह , शैलेन्द्र , दिलीप , अतिका कौसर , परवेज अहमद , दिनेश कुमार , दिनेश सिंह , संतोष कुमार , अमित वर्मा , सतेंद्र कुमार , लवलेश , अरुण गौतम , राज कुमार , प्रमोद मिश्रा , सत्य पाल , पृथ्वी राज , साहब शरण वर्मा , ज्योति वर्मा , सर्वेश कुमार , शिव पलटन , सुशील कुमार , राम इकबाल यादव , अमिता रस्तोगी , राकेश कुमार सहित सैकड़ों अध्यापक उपस्थित रहे।शिक्षक संघ की ओर से विश्वास व्यक्त किया गया कि श्रीमती आराधना अवस्थी जी के कुशल नेतृत्व, मार्गदर्शन एवं सकारात्मक सहयोग से सिद्धौर क्षेत्र की शैक्षिक व्यवस्था को नई गति एवं दिशा मिलेगी।*
रिपोर्टर : नफीस अहमद
No Previous Comments found.