AIMIM की सूरतगंज में नुक्कड़ सभा, मिशन 2027 की तैयारियों पर मंथन; 200 से अधिक सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी

बाराबंकी : रामनगर विधानसभा क्षेत्र के सूरतगंज कस्बे में ए आई ऍम आई ऍम पार्टी द्वारा नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया। सभा में प्रदेश, जिला एवं विधानसभा स्तर के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में संगठन को मजबूत करने तथा मिशन 2027 की तैयारियों को लेकर अहम चर्चा हुई।सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश महासचिव सलमान मालिक ने कहा कि संगठन आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पूरी तरह तैयार है। उन्होंने कहा, “हम 200 से ज्यादा सीटों को लेकर तैयार हैं। अगर गठबंधन होता है तो उसी हिसाब से चुनाव लड़ा जाएगा। भाजपा को छोड़कर हम किसी भी पार्टी के साथ गठबंधन के लिए तैयार हैं। प्रदेश उपाध्यक्ष व भावी प्रत्याशी विधानसभा रामनगर विकास श्रीवास्तव ने कहा, “जनता ने हमें मौका दिया तो सड़क से लेकर विधानसभा तक जनता की आवाज उठाने का काम करेंगे। साथ ही हर लड़की की शादी में 51 हजार रुपये देने का काम करेंगे। सभा में वक्ताओं ने कहा कि जनता के मुद्दों को मजबूती से उठाने के लिए राजनीतिक भागीदारी और मजबूत संगठन जरूरी है। इस मौके पर प्रदेश सचिव एवं बाराबंकी प्रभारी मोहम्मद इमरान खान,प्रदेश महासचिव सेंट्रल खतीब अल्वी, जिलाध्यक्ष मौलाना मसीउर्रहमान, सभासद संघ अध्यक्ष पैंतेपुर डॉ. जियाउद्दीन, जिला अध्यक्ष सीतापुर यूथ मौलाना साद नदवी, जिला उपाध्यक्ष सीतापुर कारी मुर्शिद आलम, जिला सचिव मोहम्मद इबरान एवं भावी प्रत्याशी जिला पंचायत सदस्य सूरतगंज, विधानसभा अध्यक्ष रामनगर मोहम्मद शकील मंसूरी, विधानसभा अध्यक्ष महमूदाबाद जमीर अहमद,मास्टर मोहम्मद जैद,मोहम्मद सगीर, दिलशाद अंसारी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभा के दौरान आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर संगठन विस्तार, जनसंपर्क अभियान और बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने की रणनीति पर चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं ने मिशन 2027 को लेकर पूरी मजबूती के साथ मैदान में उतरने का संकल्प लिया।

कृषि विभाग के सर्वाधिक 23 संदर्भ लंबित
जिलाधिकारी के आदेश के अनुसार उप निदेशक, कृषि विभाग, बाराबंकी के स्तर पर सर्वाधिक 23 संदर्भ लंबित पाए गए। वहीं जिला प्रोबेशन अधिकारी, महिला कल्याण विभाग के स्तर पर 8 संदर्भ लंबित मिले।राजस्व एवं आपदा विभाग के अंतर्गत कुल 17 संदर्भ निर्धारित समय-सीमा में निस्तारित नहीं किए गए। इनमें उप जिलाधिकारी रामसनेहीघाट के 4, तहसीलदार रामसनेहीघाट के 3 तथा तहसीलदार फतेहपुर के 10 संदर्भ शामिल हैं।इसी प्रकार विद्युत विभाग के स्तर पर कुल 6 संदर्भ लंबित पाए गए। इनमें अधिशासी अभियंता विद्युत फतेहपुर के 1, अधिशासी अभियंता विद्युत रामसनेहीघाट के 3 तथा अधिशासी अभियंता विद्युत रामनगर के 2 संदर्भ शामिल हैं।इसके अतिरिक्त अधिशासी अभियंता, सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग, बाराबंकी के स्तर पर 2 संदर्भ, चकबंदी अधिकारी, सिरौली गौसपुर के स्तर पर 1 संदर्भ, अधिशासी अभियंता, बाराबंकी जल निगम (नगरीय) के स्तर पर 1 संदर्भ तथा जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी, बाराबंकी के स्तर पर 1 संदर्भ लंबित पाया गया। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि लंबित संदर्भों के निस्तारण में हुई देरी के संबंध में कारण स्पष्ट करते हुए सुस्पष्ट एवं तथ्यात्मक स्पष्टीकरण तीन दिवस के भीतर उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।उन्होंने स्पष्ट किया कि जनशिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। आमजन से जुड़ी शिकायतों के निस्तारण में किसी भी स्तर पर लापरवाही अथवा अनावश्यक विलंब पाए जाने पर संबंधित अधिकारी की जवाबदेही तय करते हुए नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्टर : नफीस अहमद

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.