ग्राम बांसा में मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं को किया जागरूक

बाराबंकी - मसौली पुलिस अधीक्षक बाराबंकी अर्पित विजयवर्गीय के निर्देशानुसार अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) विकास चंद्र त्रिपाठी के कुशल पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी रामनगर गरिमा पंत के मार्गदर्शन में मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत महिला सशक्तिकरण साइबर अपराध एवं यातायात जागरूकता अभियान चलाया गया। प्रभारी निरीक्षक अजय प्रकाश त्रिपाठी एवं उपनिरीक्षक रामकुमार यादव के नेतृत्व में मिशन शक्ति टीम ने थाना मसौली क्षेत्र के ग्राम बांसा में नारी सुरक्षा एवं जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं को नारी सुरक्षा सम्मान एवं स्वावलंबन के प्रति जागरूक करते हुए घरेलू हिंसा बाल विवाह पॉक्सो एक्ट गुड टच बैड टच साइबर अपराध मिशन शक्ति केंद्र तथा यातायात नियमों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। पुलिस टीम ने महिलाओं को किसी भी प्रकार की आपात स्थिति में तत्काल संबंधित हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क करने के लिए जागरूक किया। इस दौरान 1090 वूमेन पावर हेल्पलाइन 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन 1930 साइबर हेल्पलाइन 112 पुलिस आपातकालीन सेवा 108 एंबुलेंस सेवा एवं 102 स्वास्थ्य सेवा के बारे में जानकारी दी गई। इसके साथ ही महिलाओं और ग्रामीणों को सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं जैसे मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना वृद्धावस्था पेंशन एवं विधवा पेंशन आदि की जानकारी देकर पंपलेट वितरित किए गए।अभियान के दौरान पुलिस टीम ने मौके पर मौजूद महिलाओं एवं ग्रामीणों से उनकी समस्याओं के बारे में भी जानकारी ली। हालांकि किसी भी व्यक्ति ने अपनी कोई समस्या नहीं बताई। इस अवसर पर मिशन शक्ति टीम के हेड कांस्टेबल कैलाश यादव,कांस्टेबल अंकित सचान,रिक्रूट महिला कांस्टेबल समीक्षा होमगार्ड मुन्नी देवी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

रिपोर्टर - नफीस अहमद

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.