सफदरगंज में निकली भव्य तिरंगा यात्रा शहीदों को दी श्रद्धांजलि

मसौली - बाराबंकी स्वतंत्रता दिवस एवं हर घर तिरंगा अभियान के तहत बुधवार को शिवाला शंकर जी मंदिर सट्टी बाजार सफदरगंज से भाजपा जिलाध्यक्ष रामसिंह उर्फ भुल्लन वर्मा की अगुवाई में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा का मुख्य उद्देश्य भारतीय सेना के पराक्रम की गौरवगाथा को जन जन तक पहुंचाना और सैनिकों का उत्साहवर्धन करना रहा। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष रामसिंह उर्फ भुल्लन वर्मा ने कहा कि तिरंगे का सम्मान करना और राष्ट्रप्रेम की भावना को मजबूत करना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन नई पीढ़ी में देशभक्ति और राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना को मजबूत करते हैं। तिरंगा यात्रा के समापन अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों की स्मृति में दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। तिरंगा यात्रा में ब्रजेश रावत,अमरीश रावत,प्रेम प्रकाश द्विवेदी, मंडल अध्यक्ष संजय वर्मा, सरोज रावत,उर्मिला रावत,रवि रावत,दीपक गुप्ता,कार्यक्रम संयोजक प्रदीप राठौर सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

रिपोर्टर - नफीस अहमद

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.