सीएचसी बड़ागांव का नोडल डिप्टी सीएमओ ने किया औचक निरीक्षण व्यवस्थाएं मिलीं संतोषजनक

मसौली - बाराबंकी बुधवार को नोडल डिप्टी सीएमओ डॉ. जितेंद्र बॉस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बड़ागांव का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ओपीडी वार्ड दवा वितरण कक्ष इमरजेंसी वार्ड लेबर रूम मेडिकल स्टोर सहित विभिन्न विभागों का बारीकी से जायजा लिया।साथ ही अस्पताल में उपचार कराने आए मरीजों से स्वास्थ्य सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान सीएचसी पर उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाएं और व्यवस्थाएं संतोषजनक मिलीं। मेडिकल स्टोर में सभी प्रकार की आवश्यक दवाइयां उपलब्ध पाई गईं। इस पर डिप्टी सीएमओ ने चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राधेश्याम गौड को निर्देश दिए कि मरीजों को बाहर की दवाएं न लिखी जाएं। यदि किसी दवा की उपलब्धता सीएचसी पर नहीं है तो उसे जिला मुख्यालय से मंगवाकर मरीजों को उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने कहा कि सीएचसी में इलाज के लिए आने वाले जिन मरीजों के आयुष्मान कार्ड बने हैं उन्हें नियमानुसार आयुष्मान योजना की संबंधित श्रेणी में उपचार की सुविधा उपलब्ध कराई जाए। निरीक्षण के दौरान लेबर रूम सहित पूरे सीएचसी परिसर में साफ सफाई की व्यवस्था भी संतोषजनक पाई गई। डिप्टी सीएमओ ने स्वास्थ्यकर्मियों को मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा अस्पताल की व्यवस्थाओं को दुरुस्त बनाए रखने के निर्देश दिए। इस मौके पर परिवार कल्याण नोडल डॉ.संजय बाबू,सीएचसी अधीक्षक डॉ.राधेश्याम गौड,डॉ. चेतन,डॉ.प्रीति वर्मा,डॉ.हारून रशीद,रोहित रॉय,पंकज कुमार सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।

रिपोर्टर - नफीस अहमद

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.